फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल में प्रेम रत्न धन पायो पर झूमी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। रजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत साक्षी एंड पार्टी ने ‘सरस्वती वंदना’ ने की। प्रिया एंड मुस्कान ने पंजाबी गाने ‘फुल्कारी’, नमिता एंड पार्टी ने हिंदी गाने ‘प्रेम रतन धन पाओ’, वैष्णवी ने देशभक्ति गाने ‘रंग दे बसंती चोला’, मनीषा एंड पार्टी ने ‘रोहडू जाणा मेरी आमिए’ गाने पर डांस प्रस्तुत किया। अदिति एंड कशिश ने पंजाबी गाने ‘तेरी कच्ची पक्की रोटियां’ पर दी गई प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रिंसिपल पूर्ण सिंह चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर नवनीत कुमार, नवीन कुमार, जरम सिंह, दलजीत सिंह, बलवंत सिंह, शशि बाला, सविता ठाकुर, सुनीता कुमारी और उषा देवी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें