फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता के साथ बदला अधिकारी-कर्मचारी का नजरिया:सरवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी का शाहपुर के चंबी मैदान में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। शाहपुर महिला मंडल, युवा मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने सरवीण को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। सरवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, वे बखूबी उसका निर्वहन करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ-साथ शाहपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब वे विधायक थी उस समय कोई भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उनसे मिलने नहीं आता था, लेकिन सूबे में सत्ता में परिवर्तन के बाद अब सभी वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर के विकास में अब कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व भाजपा सरकार के काम जो कांग्रेस ने रोके थे, उनका काम फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा सहित पुरे हिमाचल में विकास के काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर एसडीएम जगन ठाकुर, तहसीलदार रोशन लाल, आईपीएच के एक्सईएन केके कपूर, बिजली बोर्ड के सुशील धीमान, एसडीओ अमित डोगरा, बीएमओ सुशील शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें