फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंचल बनें कांगड़ा-चंबा के युवा कांग्रेस के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपना कुनबा बढ़ाया है। इसमें कांगड़ा-चंबा लोक सभा क्षेत्र से चंचल कटोच को महासचिव बनाया गया है। युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और महासचिव एवं कांगड़ा-चंबा प्रभारी यदुपति ठाकुर की सहमति से युकां के कांगड़ा-चंबा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने चंचल कटोच को महासचिव नियुक्त किया है। चंचल लंबे समय से कांग्रेस के अग्रणी संगठनों में रहकर पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में एनएसयूआई के कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़े। इसके बाद कॉलेज में कैंपस सचिव बने। वहीं कॉलेज में एनएसयूआई के प्रभारी रहते हुए 14 साल बाद एनएसयूआई को धर्मशाला कॉलेज में दो सीटें जिताने में कामयाबी पाई। इसके अलावा यूथ इंटक के कांगड़ा अध्यक्ष, जबकि युकां के इलेक्शन कमीशन में भी अपनी सेवाएं दे चके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें