शहीद तिलक के परिजनों को दो लाख देने का एलान
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल गद्दी यूनियन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष संजय कपूर की अध्यक्षता में पालमपुर में हुई। बैठक में प्रदेश वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पुलपामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कपूर ने शहीद तिलक के परिजनों को एक लाख और गद्दी यूनियन ने भी सामूहिक रूप से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
बैठक में हिमाचल गद्दी यूनियन के सलाहकार गुरुमुख सिंह, गोकुल ठाकुर, सूबेदार सुरेश कपूर, सुभाष जरियाल, महामंत्री सुरेंद्र कपूर, जिला अध्यक्ष ललित कपूर, बैजनाथ मंडल अध्यक्ष धर्म चंद मक्कड़, महामंत्री अनिल शर्मा, कैप्टन ओम प्रकाश, सूबेदार सरवन सिंह, ओम प्रकाश कपूर, यशपाल, कैप्टन मेहताब सिंह, सूबेदार परमा राम, मदन सिंह, प्यार चंद, गोंकू राम, रामलाल, वीरेंद्र कुमार, स्वरूप चंद, प्रेमचंद, बंगाली राम, मनोज कुमार, राजकुमार, बर्फी राम, सूबेदार जोगिंदर चंद और ऋषि राज आदि मौजूद रहे।
---