गगल के ढगवार गांव से स्कूटी चोरी
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत आते ढगवार गांव से चोर एक स्कूटी को उड़ा ले गए हैं। इस संदर्भ में ढगवार निवासी अशोक कुमार ने गगल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में अशोक ने बताया कि उसने अपनी स्कूटी घर के पास ही बनी गौशाला में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो स्कूटी वहां पर नहीं थी। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।