फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में लदबाड़ा विजेता, दरगेला उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में लदबाड़ा विजेता, दरगेला उपविजेता
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय प्रेई में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में प्रेई पंचायत की प्रधान सरोज चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रधान ने स्कूल के शौचालय के लिए दो लाख रुपये, पानी के टैंक के लिए पचास हजार रुपये और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये दिए। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के वॉलीबाल में लदबाड़ा स्कूल विजेता और दरगेला स्कूल उपविजेता, कबड्डी में घरोह स्कूल विजेता और हारचक्कियां स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, छात्रा वर्ग के खो-खो में घरोह स्कूल विजेता और डढंब स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में प्रेई स्कूल विजेता, बडंज स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें