वर्तमान शैक्षणिक सिस्टम में सुधार लाने की जरूरत : दलाईलामा
धर्मशाला। धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सिस्टम में भारत के पुरातन ज्ञान को शामिल किया जाना चाहिए। दलाईलामा मुख्य बौद्ध मंदिर मैैक्लोडगंज में 2700 भारतीय और विदेशी पर्यटकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिब्बत में बौद्ध धर्म का ज्ञान नालंदा के बुुद्धिजीवियों ने दिया। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक भावनों के जरिए वर्तमान शैक्षणिक सिस्टम में सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों से भारत मेरा घर है। अर्थपूर्ण जीवन का मतलब जिंदगी में दूसरों की मदद करना है, न कि उन्हें आघात पहुंचाना।