फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल में आईटी पार्क के लिए भूमि स्थानांतरित-काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल में आईटी पार्क के लिए भूमि स्थानांतरित : काजल
विज्ञापन

कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि गगल में आईटी पार्क का निर्माण होने से क्षेत्र में स्वरोजगार के नए अवसर सृज्जित होने साथ विकास को नई दिशा मिलेगी। इच्छी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक पवन काजल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों से गगल में आईटी पार्क को मंजूरी मिली है। पार्क के नाम भूमि हस्तांतरित हो चुकी है। सरकार ने बजट में 12 करोड़ रुपये का प्रावधान कर पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा आईटी पार्क का निर्माण होने से यहां पर विभिन्न मल्टी नेशनल, इंटरनेशनल कंपनियों के कार्यालय खुलने से क्षेत्र के बेरोजगारों को अब रोजगार के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्षेत्र के व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। काजल ने कहा मटौर राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें