रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटने के निर्देश
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। उप तहसील कार्यालय की चयनित जगह पर बैठे अवैध सब्जी और रेहड़ी-फड़ी धारकों को राजस्व विभाग ने एक सप्ताह में जमीन खाली करने का फरमान दिया है। अगर एक सप्ताह बाद रेहड़ी-फड़ी वहां पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नायबतहसीलदार बालकृष्ण, कानूनगो जोगिंद्र सिंह और पटवारी अंजना देवी ने निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने बस स्टैंड में अवैध अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों का सामान हटाया। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। इस जमीन पर उपतहसील कार्यालय का शिलान्यास 2015 में हुआ है। जमीन को जल्द खाली करवाकर राजस्व विभाग वहां तारबंदी करेगा।