फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी जेएस राणा ने बताया कि 8 जनवरी को धर्मशाला में 20 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। राणा ने बताया कि मैसर्स ईस्री इंडिया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, पार्वती भवन, जिला सोलन के लिए प्रात: 10 बजे से रोजगार कार्यालय धर्मशाला में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान 20 पद रिटेनर के भरे जाएंगे, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा, बीसीए, पॉलीटेक्निकल डिप्लोमा आईटी और कंप्यूटर साइंस, बीएससी आईटी और कंप्यूटर साइंस, आयु 19 से 25 वर्ष और वेतनमान 9000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी जेएस राणा ने बताया कि 9 जनवरी को उपरोजगार कार्यालय देहरा और 10 जनवरी को उपरोजगार कार्यालय पालमपुर में 80 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। राणा ने बताया कि कि ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड गगरेट जिला ऊना के लिए प्रात: 11 बजे से उपरोजगार कार्यालय देहरा और पालमपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 80 पद ट्रेनी वर्क मैन के भरे जाएंगे, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो तथा आईटीआई, आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी आईटीआई पास को 6555 रुपये और अन्य को 6300 रुपये वेतन एवं यूनिफार्म तथा ट्रांसपोर्टेशन सुविधा उपलब्ध होगी। राणा ने बताया कि जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए योग्य हैं वे बिना साक्षात्कार पत्र के भी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। इन पदोें के लिए अपनी योग्यता, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड और हिमाचली के मूल प्रमाण पत्रों की फोटोस्टेट प्रतियां सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें