फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया व भ्रष्टचारियों पर कसी जाएगी लगाम: विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)।
विज्ञापन

जसवां-परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर का मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों और भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा संसारपुर टैरेस ट्रक यूनियन के प्रधान अजय ठाकुर, हरमिंद्र सिंह, राकेश ठाकुर, रजिंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान शमशेर सिंह, सुजेश ठाकुर, विश्वबंधू, रविंद्र सिंह बिट्टू, रमेश चंद सहित सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और माता चिंतपूर्णी की फोटो भेंट कर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

जसवां परागपुर कैबिनेट मंत्री विक्रम ठाकुर ने अपने घर में अपने कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 19 वर्षों से लोगों ने जसवां परागपुर के लिए जो सपने देखे हैं, वो पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर के कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग बूथ के ऊपर पूरा ध्यान रखें और हर व्यक्ति कि समस्या को पोलिंग बूथ स्तर से उठाएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के साथ कोई समझौता नहीं होगा और उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन करने वाले बड़े अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उद्योग में 70 प्रतिशत हिमाचलियों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में प्रदूषण को कम किया जाएगा और उद्योगों स्थापित करने के साथ-साथ वातावरण भी शुद्ध रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां शिक्षा के लिए कॉलेजों की जरूरत होगी, नए कॉलेज खोले जाएंगे। इस मौके पर शेर सिंह डोगरा, सुशील शर्मा मीडिया प्रभारी जसवां, सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला परिषद आशा राम शर्मा, विभागीय अधिकारियों, संसारपुर टैरेस उद्योग सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें