फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोकी ने कंदरोड़ी को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। कंदरोड़ी में वार्षिक कंदरोड़ी प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान मोतीलाल जोशी, उपप्रधान सागर सलारिया और पूर्व उपप्रधान कुलदीप कीपा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। मुख्यातिथि ने आयोजकों को 5100 रुपये दिए। पहला मैच कंदरोड़ी और तोकी की टीम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंदरोड़ी की टीम ने 12 ओवरों में 91 रन बनाए। कंदरोड़ी की तरफ से रूबी सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोकी की टीम के बबलू की 26 गेंदों में 41 रन की पारी की बदौलत तोकी की टीम ने कांटे के इस मुकाबले में दो गेंद शेष रहते 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। बबलू को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। टूर्नामेंट के विजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज शर्मा, कर्ण सिंह लीची, कर्ण जमवाल, राहुल ठाकुर, दविंद्र शर्मा, कृपाल सिंह, मनु, राज, रोहित कंवर आदि गण्यमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें