धर्मशाला। शाहपुर के डढंब में चोराें ने सुभाष मेहरा के घर ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है। इसकी सूचना उप प्रधान राजेश ठाकुर ने पुलिस को दी। पीड़ित परिवार दिल्ली में रहता है और उनका मकान बंद रहता है। चोरों ने इसका फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामान के बारे में कुछ कहा जा सकता हे। इसके अलावा गांव के ही देवी लाल और रूप लाल गौतम के घरों के ताले भी पारिवारिक सदस्यों के मौजूद होने के बावजूद कुछ दिन पहले तोड़ दिए गए थे। उप प्रधान राजेश ठाकुर ने कहा कि सिलसेवार चोरियों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल हे।