फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा अस्पताल अपग्रेड, अब 100 से बढ़कर होंगे 150 बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 20 जनवरी 2010 को सीयू की घोषणा हुई थी। अब 9 साल एक महीने और एक दिन बाद सीयू का शिलान्यास होने ज रहा है। इसका लोगों का इंतजार था, वह घड़ी आज आ गई है। मुख्यमंत्री ने देहरा के 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल को 150 बिस्तरों वाले अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने हरिपुर कॉलेज में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने तथा ढलियारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने उप तहसील हरिपुर को तहसील में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 52 करोड़ रुपये की ब्रिकस परियोजनाएं भी देहरा क्षेत्र के लिए स्वीकृत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद देहरा के नए भवन का भी निर्माण किया जाएगा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खबली को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा उच्च पाठशाला बणे-दी-हट्टी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणे-दी-हट्टी का नाम शहीद विजेंद्र सिंह रखने की भी घोषणा की। उन्होंने हरिपुर के लिए लोक निर्माण विभाग के लिए उपमंडल की भी घोषणा की।

देहरा अब सब कुछ तेरा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा कोई नहीं तेरा का नारा नहीं, अब देहरा सब कुछ तेरा का नारा लगना चाहिए। कहा कि सीयू का बहुत सुंदर भवन बनेगा।


केंद्रीय विवि कांगड़ा के लिए विशेष उपहार : अनुराग
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय केन्द्र सरकार का हिमाचल प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा के लोगों के लिए विशेष उपहार है। 2015 में ही केन्द्र द्वारा सभी स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई थीं, लेकिन उस समय की प्रदेश सरकार सीयू के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने में असफल रही। उन्होंने कहा कि देवी दर्शनों के लिए चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, देहरा के बनखंडी, बज्रेश्वरी देवी मंदिर और चामुंडा देवी को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण की स्वीकृति मिल गई है। कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं को हल करने के प्रयास जारी हैं। सीआरपीएफ के कोबरा ट्रेनिंग सेंटर के लिए देहरा हलके के हरिपुर क्षेत्र में जमीन देख ली गई है।
विज्ञापन


पांच हजार शिक्षकों को भर्ती करने की प्रक्रिया जारी : भारद्वाज
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में अग्रणी राज्य के रूप में आंका गया है, जो राज्य सरकार के प्रदेश के युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की वचनबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश में 3500 से अधिक अध्यापकों को नियुक्त किया गया है और 5 हजार से अधिक अध्यापकों को भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है।

पूर्व कांग्रेस सरकार ने सीयू में अड़चनें पैदा कीं: रवि
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने में अनेक अड़चनें पैदा की हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण ही वीरवार को सीयू परिसर का शिलान्यास हो सका है। सीयू के मसले को लेकर वह सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मिलते रहे हैं। आज शिलान्यास होने से देहरा की जनता गदगद है। वहीं विधायक होशियार सिंह ने केंद्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें