फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से घर घर कूड़ा उठाएगी नप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा शहर में नए साल से घर-घर से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन

इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नए साल से अब कांगड़ा शहर के गली-चौराहों समेत घर के बाहर कूड़े के ढेर देखने को नहीं मिलेंगे। कांगड़ा नप ने फैसला लिया है कि पहली जनवरी से हर घर से कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू की जाएगी। रोजाना शहर के हर वार्ड में नप की गाड़ी कूड़ा उठाएगी।
विज्ञापन

बावजूद इसके यदि किसी ने घर के बाहर कूड़ा फेंका तो उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा। नप अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि एक जनवरी से नप का वाहन पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर एक से सुबह नौ बजे चलकर शाम तक विभिन्न वार्डों में जाएगा। हर वार्ड में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद सांय छह बजे के बाद नप की गाड़ी नगर के मेन बाजार व अन्य बाजारों से दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी, ढाबों व होटलों से कूड़ा कचरा इकट्ठा करेगी। इधर-उधर कूड़ा कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें