फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों के 50 फीसदी पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों के 50 फीसदी पद खाली
विज्ञापन

विंटर हेल्थ पोस्ट भरमौर और पीएचसी मसरूंड में एक भी कर्मचारी नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
डलहौजी की विधायक के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। जिला चंबा में नागरिक अस्पताल, सामुदायिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में करीब पच्चास फीसदी पद खाली पड़े हैं। जिले में कुल 235 स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिसमें कुल 1196 विभिन्न श्रेणी के पद स्वीकृत हैं। इसमें से वर्तमान में 595 पद खाली हैं। शीत सत्र में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया है कि सीएमओ कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के 30 पद खाली हैं। सिविल अस्पताल डलहौजी में 21, सिविल अस्पताल चुवाड़ी में 22, सिविल अस्पताल तीसा 18, सिविल अस्पताल किहार में एक बीएमओ और चार मेडिकल ऑफिसर के अलावा 37, सिविल अस्पताल भरमौर में एक बीएमओ और पांच मेडिकल ऑफिसर समेत 19, विंटर हेल्थ पोस्ट भरमौर चार में से चार पद खाली हैं। सिविल अस्पताल छह चिकित्सा अधिकारी के अलावा 20, विंटर हेल्थ पोस्ट किलाड़ में एक, इसके अलावा टीबी अस्पताल चंबा में 12, कुष्ठ रोग अस्पताल सरोल एलसीयू चंबा में 12, वीडी क्लीनिक चंबा चार, प्राइमरी हेल्थ सेंटर पुखरी छह, प्राइमरी हेल्थ सेंटर चनेड़ में तीन, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर नौ, प्राइमरी हेल्थ सेंटर राजनगर में तीन, प्राइमरी हेल्थ सेंटर जडेरा में चार, प्राइमरी हेल्थ सेंटर शक्ति देहरा में चार, प्राइमरी हेल्थ सेंटर कोहलारी तीन, प्राइमरी हेल्थ सेंटर मसरूंड में तीन, प्राइमरी हेल्थ सेंटर समोट में आठ, प्राइमरी हेल्थ सेंटर सिहुंता छह, प्राइमरी हेल्थ सेंटर ककीरा छह, सीएचपी बाथरी में सात, पीएचसी बगधार में एक, पीएचसी सेंटर चलाड़ी में चार, पीएचसी हुनेरा तीन, पीएचसी मोरथू में तीन, पीएचसी टिकरी दो, पीएचसी मनहूता में दो, पीएचसी मोटला एक, पीएचसी बनीखेत में चार, पीएचसी मेल में एक, पीएचसी चुहना में दो, पीएचसी जसौरगढ़ 10, पीएचसी झाझा कोठी नौ, पीएचसी कलहेल एक, पीएचसी नरकोड़ में तीन, पीएचसी भगिघार में एक, सीएचसी सलूणी में चार, पीएचसी सलवां में पांच, पीएचसी बरांगल में तीन, पीएचसी सुंडला में छह, पीएचसी बंड में तीन, पीएचसी डांडी में तीन, पीएचसी वंगल में एक, पीएचसी बग्गी में चार, पीएचसी तुगला में दो, सीएचसी चूरी में एक बीएमओ समेत 11, पीएचसी मेहला में चार, पीएचसी छतड़ी में पांच, पीएचसी धुलारा में दो, सीएचसी होली में पांच, पीएचसी घरोला में छह, पीएचसी मंधा में तीन, पीएचसी धरवास में दो, पीएचसी सिहूंता में चार, पीएचसी पुरथी में तीन और पीएचसी साच में दो पद खाली हैं। इसके अलावा अन्य सब सेंटर में भी कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें