फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में जीरो रैगिंग कैंपस बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो रैगिंग कैंपस बनाने की ली शपथ
विज्ञापन

कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सोमवार को एंटी रैगिंग विषय पर कार्यशाला के साथ शपथ समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने किया। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग जैसी कुरीति को जड़ से मिटाना जरूरी है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज को जीरो रैगिंग कैंपस बनाने का आह्वान करते हुए स्टूडेंटस, फैकल्टी मेंबर, सुरक्षा कर्मियों, एमबीबीएस छात्रों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टूडेंटस और स्टाफ को जीरो रैगिंग कैंपस बनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने के लिए परिसर में कई गतिविधियां कॉलेज प्रशासन की ओर से संचालित की जाती हैं। इस अवसर पर डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि रैगिंग एक कुरीति है और क्रिमिनल अफेंस है। उन्होंने रैगिंग के लिए बनाए कानून के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक कुलवंत राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें