किशन कपूर ने बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश
कोटला (कांगड़ा)। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने धर्मपत्नी के साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी जी के मंदिर कोटला में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस राणा, योगराज मेहरा, उत्तम धीमान, प्रदीप शर्मा, विजय मेहरा, राजीव शक्ति, जीवन राम, जोगिंद्र सिंह, रमन, अभिषेक, नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।