अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक धर्मशाला में हुई। सूबे में नई सरकार के गठन के बाद पहली बार हुई बैठक में सबसे पहले नए चेयरमैन के रूप में मंडलायुक्त कांगड़ा राजीव कुमार शंकर ने कार्यभार संभाला। इसके बाद पिछली बैठक में तय कामों की समीक्षा की गई। साथ ही परियोजना प्रबंधक सलाहकार के कामों की समीक्षा और नए प्रोजेक्ट पर हुए काम की रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
बीओडी में नए निदेशक और परियोजना प्रबंधक सलाहकार को रखे छह महीने होने के कारण अभी तक किसी बढ़ी योजना पर अभी तक फाइनल मंजूरी नहीं बन पाई है। अभी तक अधिकतर कामों के कागजी वर्क को पूरा किया जा रहा है। इस पर बीओडी की बैठक में मंथन किया गया। बीओडी की बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल का चेयरमैन एवं मंडलायुक्त राजीव कुमार शंकर के अलावा नगर निगम के आयुक्त संदीप कदम, महापौर रजनी ब्यास, उपमहापौर देवेंद्र जग्गी मौजूद रहे, जबकि निदेशक एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार और केंद्र सरकार से नामांकित जसदीप राय चौधरी नदारद रहे।