फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय घर में चलाने पर गुस्साए मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय घर में चलाने पर भड़के मंत्री
विज्ञापन

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। उद्योग, श्रम और रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने शनिवार को अपने चुनाव क्षेत्र जसवां परागपुर में संसारपुर टैरेस, रिड़ी कुठेड़ा, दीदीया पलोथर, स्यूल खड्ड, डाडासीबा और रक्कड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल आईटीआई, बी फार्मेसी और एटीआई जैसे बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान खोलने के लिए चयनित जमीन का सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने डाडसीबा तहसील कार्यालय को किसी के निजी घर में चलाए जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तहसील कार्यालय को सरकारी स्कूल के खाली भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संसारपुर टैरेस, रिड़ी कुठेड़ा, दीदिया पलोथर, डाडासीबा और रक्कड़ में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी एलएम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रुपेंद्र सिंह डैनी, रक्कड़ पंचायत प्रधान रतन सिंह राठौर, अधिशासी अभियंता रोहित दुबे, अधिशासी अभियंता रजनीश धीमान, अधिशासी अभियंता जीएस राणा, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, तहसीलदार अमन राणा, तहसीलदार अवनीश शर्मा के साथ सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें