फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 कनाल में बनेगी एमसी धर्मशाला की डपिंग साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। शहरी विकास विभाग ने नगर निगम धर्मशाला के लिए रजियाणा में नई डंपिंग साइट विकसित करने की योजना बनाई है। रजियाणा योल केंट से 53 मील वाली सड़क के बीच में स्थित लगभग 40 कनाल भूमि पर डंपिंग साइट बनाने का योजना है। शहरी विकास विभाग, एमसी धर्मशाला और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रजियाणा ने डंपिंग साइट विकसित करने के लिए संयुक्त रूप से जायजा लिया। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस डंपिंग साइट को भी हाइटैक तरीके से विकसित करने की योजना है।
इनसेट
अभी सुधेड़ डंपिंग साइट के सहारे चल रहा काम
वर्तमान समय में नगर निगम धर्मशाला बस अड्डे के साथ सुधेड़ पंचायत में बनी डंपिगं साइट के सहारे काम चला रहा है। जहां पर एमसी धर्मशाला 17 वार्डों का कूड़ा फेंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नगर निगम धर्मशाला के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि रजियाणा में डंपिंग साइट के 40 कनाल भूमि देखी है। प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही वहां पर डंपिंग साइट विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें