जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल की महिला मंडल खराड़ की महिला मंडल प्रधान बीना देवी ने कहा कि गांव की महिलाओं के उत्थान के लिए मंडल काम कर रहा है। लेकिन, गांव के कुछ तथाकथित लोग महिलाओं को भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने चेताया कि महिला मंडल के फैसले महिलाएं ही ले सकती हैं। इसमें पुरुषों का कोई काम नहीं है लेकिन, फिर भी किसी व्यक्ति ने महिला मंडल को तोड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस मौके पर महिला मंडल सचिव बिंदु शर्मा, उपप्रधान कमलेश कुमारी, कोषाध्यक्ष विमला देवी सहित कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला देवी, सोनू देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, कमला देवी, भोली देवी, संतोष कुमारी, नीलम देवी, श्वेता देवी, पूनम शर्मा, प्रेमलता, रंजना देवी, सृष्टा शर्मा, अनिला देवी, दीक्षा शर्मा, सुमन देवी, चंचला देवी, राज शास्त्री, सुदेश कुमारी, सावित्री देवी, सोमा देवी, सेवा देवी, निर्मला देवी, राज कुमारी, कमला देवी, व्यासो देवी, ठाकुरी देवी, विद्या देवी, अनुराधा, सुरभि, प्रवीण कुमारी, रोशनी देवी, शाहबो देवी, शकुंतला देवी और वीना देवी आदि मौजूद रहीं।