फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्कड़ स्कूल में सिखाए आपदा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ (धर्मशाला) में बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। भाषण में कल्पना चावला सदन से पायल, स्वामीनाथन सदन से उदित, अर्चना और विक्रम बतरा सदन से अनुज ने आपदा प्रबंधन के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। इसमें विक्रम बतरा सदन से अनामिका, कल्पना चावला सदन से प्रिया और स्वामी विवेकानंद सदन से मनु ने भाग लिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के आपदा प्रबंधन कमेटी के प्रभारी त्रिलोक शर्मा ने भी बच्चों को आपदा के दौरान घायलों के प्रथम उपचार की तकनीक सिखाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वंदना शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, त्रिलोक शर्मा, लता रानी, अंजू वाला चंदेल, अनुराधा, उषा रानी, दुर्गेश नंदिनी, पूनम पठानिया, प्रोमिला शर्मा, अजय शर्मा, कृष्णा देवी और सवित्री देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें