फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शक्तिपीठों में झुके 46 हजार शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। जिले के तीनों शक्तिपीठों में दूसरे नवरात्र पर 46 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। ज्वालामुखी और कांगड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहले नवरात्र पर 10 लाख रुपये के करीब नकद चढ़ावे सहित सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में करीब चार हजार, ज्वालाजी में 30 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में दूसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांगड़ा बाईपास व कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नि:शुल्क मुद्रिका बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के चलते मंदिर में तीन समय लंगर की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर व बाहर स्वच्छ पेयजल श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाने के लिए विशेष तौर व्यवस्था की गई है। ज्वालामुखी शक्तिपीठ के मंदिर सह अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। ज्वालामुखी में लंगर में कांगड़ी धाम परोसी जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर मार्ग नंबर एक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है। दोपहिया वाहनों के गुजरने पर भी प्रतिबंध कर दिया गया है।

कहां कितना चढ़ावा चढ़ा
नवरात्र के पहले दिन बज्रेश्वरी मंदिर मांगड़ा में दो लाख 76 हजार, 687 रुपये नकद, पांच ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 403 ग्राम चांदी और चार अमेरिकन डॉलर श्रद्धालुओं ने चढ़ाए। वहीं ज्वालामुखी में पहले नवरात्र पर भक्तों ने मां के खजाने में 6,86,266 रुपये नकद, एक ग्राम 200 मिलीग्राम सोना व 440 ग्राम चांदी अर्पण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें