फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के टीजीटी अध्यापकों के अध्यक्ष बने सनूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सनूप को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी प्रशिक्षित कला अध्यापक संघ का चुनाव खुंडियां में हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार कौशल की अध्यक्षता में हुए चुनाव में उच्च पाठशाला भरवाना के सनूप धीमान को जिला प्रधान बनाया गया है। वहीं, रावमापा खुंडियां के राजकुमार को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा देहरा शिक्षा खंड का प्रधान संदीप कुमार और महासचिव वरुण को चुना गया। इसके अलावा मुनीष औहरी को राज्य प्रतिनिधि बनाया गया। चुनाव के बाद बैठक में संघ के सदस्यों की मांगों पर चर्चा की गई। इसमें संघ ने कोर्ट में दायर मुकद्दमों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश, हमीरपुर महिला विंग की अध्यक्ष रश्मि कौशल, विवेक शर्मा, मुनीष औहरी, विशाल शर्मा, कंचन बाला और मंजीत व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें