फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट-मुल्थान में 2 से 12 सेंटी मीटर हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट-मुल्थान में हिमपात, सड़कें बंद
विज्ञापन

घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी बर्फ से ढक गई है। जिले भर में शुक्रवार देर रात से खराब मौसम के चलते घाटी में बर्फबारी हुई। इसके चलते बरोट सहित मुल्थान तहसील के सभी गांवों में दो से 12 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। घाटी में बर्फबारी होने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी को जाने वाली सड़कें भी बंद हो गई हैं। जबकि पैदल रास्ते भी बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से राजगुंधा, कोठी-कोढ़, मलाह, लोहारड़ी, भुजलिंग, पोलिंग, लाछ्यान, रोलिंग, तरमेहर, छेरना, मियोट, बड़ी झरवाड़, पंजोड़, मध्रवान, खलेहल, बरोट, मुल्थान और लोआई गांवों में हिमपात हुआ। इससे बरोट-लोहारड़ी, बरोट-बड़ा गांव, बरोट-मियोट सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें