रे (कांगड़ा)। फतेहपुर उपमंडल की हटली पंचायत में एक बुुजुर्ग की सर्पदंश से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार हटली पंचायत का मंगत राम (70) घर के बाहर निकला, तभी उसे सांप ने डस लिया। मंगत राम को परिवार के अन्य सदस्य तुरंत फहेतपुर अस्पताल ले गए। फतेहपुर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उसे नूरपुर रेफर कर दिया, लेकिन मंगत राम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रैहन के समीप ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मंगत राम खेतीबाड़ी करता था।