फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न जमा करवाने पर तहसील कार्यालय का कटा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल का तहसील कार्यालय इन दिनों तंगहाली में है। इसी का नतीजा है कि बिल जमा न होने पर बीएसएनएल ने लैंडलाइन फोन काट दिया है। कार्यालय का फोन कटने से अधिकारी तो अपने फोन से अन्य विभागों में संपर्क साध पा रहे हैं। लेकिन, जिन लोगों के पास अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर नहीं हैं, उन्हें कार्यालय में संपर्क करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसे विभाग की लापरवाही कहें या फिर बजट की कमी। लेकिन, मात्र 1106 रुपये बिल न भर पाने के कारण विभाग का संपर्क ही टूट गया है। जयसिंहपुर के तहसील कार्यालय में मार्च 1987 में दूरसंचार विभाग का दूरभाष लगा था। इसकी फरवरी 2018 से बिल की अदायगी न होने पर भारत संचार निगम ने 13 जुलाई से इसकी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी हैं। तहसील कार्यालय एक ऐसा कार्यालय है, जिसके दूरभाष नंबर की बरसात के दिनों में हर विभाग और यहां तक कि आम व्यक्ति को भी जरूरत रहती है। अगर किसी को कोई काम हो या कोई जरूरी सूचना देनी हो, तो वह समय पर नहीं दे सकता। बीएसएनएल के जेटीओ कार्यलय के अनुसार जयसिंहपुर तहसील कार्यालय के लैंडलाइन का 1106 रुपये बिल पेंडिंग पड़ा है। बिल अदा न करने पर तहसील कार्यालय का दूरभाष नंबर बंद किया गया है।

कोट्स
तहसील कार्यालय जयसिंहपुर के नायब तहसीलदार हरि सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। कार्यालय अधीक्षक से इस संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। यदि लैंडलाइन फोन का बिल पेंडिंग है, तो शीघ्र इसका भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें