फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य पूल के कर्मचारी आवासों को नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य पूल के कर्मचारी आवास
विज्ञापन

भवनों की नहीं हो रही मरम्मत
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला बैठक में उठा मुद्दा
जल्द मांगों को लेकर उपायुक्त से जेसीसी बैठक करेगा महासंघ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने की। महासचिव मिलाप भंडारी ने कहा कि बैठक में सभी उपमंडलों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। अब इन मांगों को लेकर जल्द जिला प्रशासन के साथ जेसीसी बैठक करने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महासंघ जिला के सभी मिनी सचिवालयों में कार्यालय उपलब्ध करवाने, सामान्य पूल के आवासों की मरम्मत के लिए पैसा उपलब्ध करवाने, वार्षिक वेतन वृद्धि के मामले समय पर निपटाने की मांगों को प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के मामले को भी प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सामान्य पूल के आवास भवनों की मरम्मत नहीं हो रही है। हर बार प्रशासन धनराशि का अभाव बताकर कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। इस मौके पर अनिल कुमार, पवन किशोर, अश्वनी, शांति परमार, प्रताप चोपड़ा, एन शर्मा, पदम ठाकुर, समीश धीमान, प्रवेश, जगरूप, पवन, एसएस राणा, अमित सूद, विशाल, राजीव राणा, अजय नाग, हरीश शर्मा, सुदर्शन, सुमन, हरि सिंह आदि कर्मचारी नेेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें