धौलाधार आईटीआई में 56 को मिली नौकरी
बैजनाथ (कांगड़ा)। गणेश बाजार स्थित धौलाधार आईटीआई शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए गए। संस्थान के निदेशक देशराज खनोरियां ने बताया कि सोलन की कोस्मो फर्टिस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारियों ने साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मोटर मैकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक के पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। देशराज ने बताया कि साक्षात्कार में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 56 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इनमें से आठ विद्यार्थी 18 जून को कंपनी मे ज्वाइन करेंगे, जबकि शेष 48 विद्यार्थी 16 अगस्त को ज्वाइन करेंगे।