फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सक्रिय हुई शीशा तोड़ गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में शीशा तोड़ गैंग का आतंक
विज्ञापन

घरों के साथ बाहर खड़ी गाड़ियों को बनाया जा रहा निशाना
ग्रामीण इलाकों में भी शिकार हो चुके हैं लोग
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में शीशा तोड़ गैंग सक्रिय हो गई है। इस गैंग का इतना खौफ है कि लोग अब अपने घरों के बाहर अपनी गाड़ियां खड़ी करने से भी कतराने लगे हैं। शीशा तोड़ गैंग का शिकार हुए स्थानीय करीब छह-सात लोगों ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत तक दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक इस शीशा तोड़ गैंग का शिकार श्यामनगर, डिपो बाजार और कचहरी अड्डा में गाड़ियां पार्क करने वाले मालिक हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस सारे घटनाक्रम की एक सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना धर्मशाला को उपलब्ध करवाई है। इस सीसीटीवी फुटेज में रात 1.08 बजे से लेकर रात के 2.20 बजे तक तीन युवक रात के अंधेरे में शहर की गलियों में बेखौफ होकर घूूम रहे हैं। इसमें एक फुटेज में युवक सरेआम पत्थर उठाता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि, इस फुटेज में किसी भी गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए नहीं दिख रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में घूमने वाले इन्हीं युवकों ने गाड़ियों के शीशों को तोड़ा है। जानकारी के अनुसार डिपो बाजार में एक, श्यामनगर में पांच और कचहरी अड्डा में एक गाड़ी के शीशे उसी रात टूटे हैं, जिस दिन उक्त युवक शहर की गलियों में बेखौफ घूूम रहे थे।
पासू-मनेड़ में टूटे थे शीशे
14 अप्रैल की रात को जहां धर्मशाला की गलियों में इस शीशा तोड़ गैंग ने अपना आतंक मचाया, वहीं इससे पहले 10 अप्रैल की रात को जिला मुख्यालय के साथ लगते पासू और मनेड़ में भी सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जा चुके थे। इस संदर्भ में प्रभावित लोगों ने पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास उपलब्ध है। जल्द इन शरारती तत्वों को बेनकाब किया जाएगा। - सुनील राणा, एसएचओ, धर्मशाला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें