फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय : शांता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा के बाद अब जिला चंबा में भी जल्द पासपोर्ट कार्यालय खुलेगा। इससे जिला चंबा के लोगों को भी पासपोर्ट बनाने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। इस संबंध में सांसद शांता कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनके कार्यालय दिल्ली में मुलाकात की। सुषमा स्वराज का शांता ने पहले कांगड़ा और पालमपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना से जिला के विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों को घर द्वार पर ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे पहले पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों को शिमला जाना पड़ता था। बुधवार को सुषमा स्वराज से मिले शांता ने हिमाचल के विदेशों में कार्यरत व्यक्तियों को आपदा के समय में जल्द सहायता प्रदान करने पर भी मंत्री सुषमा स्वराज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय की फौरी सहायता और हस्तक्षेप से हिमाचल के कई प्रभावित परिवारों को राहत मिली है। इससे विदेशों में फंसे कई हिमाचलियों को जल्द घर पहुंचाया गया है। शांता ने सुषमा स्वराज से चंबा में जल्द पासपोर्ट कार्यालय खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चंबा जिला के दूरस्थ क्षेत्रों में बसे विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को इससे चंबा में पासपोर्ट बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। शांता के अनुरोध पर सुषमा स्वराज ने उन्हें आश्वासन दिया कि चंबा में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए विदेश मंत्रालय जल्द कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें