फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में पहली बार होगी विस चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल भंडारी
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए इस बार पहली बार नगरोटा बगवां हलके के मतों की गणना का मंच नगरोटा बगवां में ही होगी। इस कारण मतदाताओं में खासा उत्साह है। यह व्यवस्था प्रथम बार वजूद में आ रही है क्योंकि इससे पूर्व इस हलके की मतगणना कांगड़ा में होती रही है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हटवास के एक भाग में स्ट्रांग रूम स्थापित कर मतगणना का प्रबंध किया है। नौ नवंबर को मतदान के पश्चात इस स्ट्रांग रूम में हलके के सभी मतदान केंद्रों की 105 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़े पहरे में रखा गया है। हिमाचल पुलिस और सीआरपीएफ के लगभग दर्जनों हथियार बंद जबानों की तैनाती के साथ मशीनों की सुरक्षा के लिए इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं, कि स्ट्रांग रूम में चिड़िया भी पर न मार सके। सुरक्षा बलों की ओर से मशीनों की सुरक्षा के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। चार क्लोज सर्किट कैमरों की निगरानी में रखी गई मशीनों के हाल की सभी खिड़कियों और रोशनदानों को पक्की ईंटों से चिनबाकर पूर्ण रूप से बंद किया गया है। उधर, हलके के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि मतगणना के सारे प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें