फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे कुठारनावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की कुठारना पंचायत के आधा दर्जन गांवों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद विस चुनाव के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। लोनिवि के अधिकारियों ने पंचायत के लोगों को बताया है कि छह महीने पहले कुठारना पंचायत के पलूण, सेर, फलौथा, सेल, चमियारा और मावा गांवों के लिए रोड स्वीकृत हो गया है। चुनावों के बाद प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद अब लोगों ने चुनाव में मतदान करने की हामी भर दी है। गांव के लोगों केवल सिंह, राजीव कुमार, सोन, छोटू, नंदपाल, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, सुरजीत, आश्रय, प्रमोद कुमार, विजय, कृष्ण, अर्जुन, गोविंद सिंह, हरनाम, सूरज कुमार और राजीव कुमार का कहना है कि लोनिवि अधिकारियों के आश्वासन के बाद चुनावों के बहिष्कार का फैसला सर्वसम्मति से वापस लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें