फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव ठाकुर के समर्थन में फतेहपुर भाजपा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भाजपा मंडल फतेहपुर बलदेव ठाकुर के समर्थन में उतर गया है। मंडलाध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह ने कहा कि अगर पार्टी बलदेव ठाकुर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्याशी बनाती है तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा मंडल बलदेव ठाकुर के साथ है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से बलदेव ठाकुर को ही फतेहपुर से टिकट देने का आग्रह किया। इस बारे में मंडल ने हाईकमान सहित प्रदेशाध्यक्ष और शांता कुमार को प्रस्ताव प्रेषित किए हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव ठाकुर ने पिछले पांच वर्षों में पार्टी के तमाम कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर दिन रात एक करते हुए हिस्सा लिया। अगर बलदेव ठाकुर को फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी घोषित नहीं किया तो मंडल सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होगा। उधर, फतेहपुर से पूर्व भाजपा बलदेव ठाकुर ने कहा कि मंडल और कार्यकर्ता जैसा फैसला लेंगे, वैसे ही आगे की रणनीति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें