धर्मशाला। विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा-कांग्रेस में टिकट का आवंटन माना जा रहा है। अभी सभी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण नामांकन पत्र भरने के पहले दिन एक भी पर्चा दायर नहीं हुआ। जैसे ही भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी, उसके बाद आजाद लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सीपी वर्मा ने कहा कि जिला की 15 सीटें पर किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा।