फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेलों में फूलों से सजेगा बैजनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में 17 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह के सोमवार मेलों की तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास की बैठक एसडीएम कार्यालय में सहायक आयुक्त एवं एसडीएम डॉ. मुरारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के अंदरूनी भाग की फूलों से सजावट करने और बाहरी हिस्से में रोशनी करने, मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक स्कूल में भंडारे का आयोजन करने, मेले के दौरान समस्त मंदिर ट्रस्टियों और मेले में कार्य करने वाले लोगों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने, पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने और वर्ष भर प्रत्येक सोमवार को बनने वाले प्रसाद को कमरे में बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर के गर्भगृह में स्थित पवित्र शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मंदिर के मुख्य गेट के समीप स्थित दानपात्र के साथ जलैहरी का निर्माण कर पाइप के तहत जल अर्पण करने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्टियों के अनुसार मंदिर के भीतरी हिस्से में केवल पुजारी को ही जाने की अनुमति होनी चाहिए। वर्तमान में भक्त मंदिर के अंदर जाकर शिवलिंग पर सुबह निर्धारित समय में जल चढ़ाते हैं और कुछ लोग जल चढ़ाने से वंचित रहते हैं। ट्रस्टियों के अनुसार इस व्यवस्था से दिन भर आने वाले श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार जल चढ़ा सकते हैं।
बाक्स
खीर गंगा घाट पर लगेंगी सोलर लाइटें
एसडीएम डॉ. मुरारी शर्मा ने बताया कि मेलों में मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा और खीर गंगा घाट के प्रस्तावित कार्य को मेलों से पूर्व पूरा करवाया जाएगा। खीर गंगा घाट की सीढ़ियों पर चार सोलर लाइटें लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया। इस मौके पर तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर, मुलख राज मेहता, जीडी अवस्थी, प्यार चंद अवस्थी, मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, इंद्र नंदा, सुरेश फुंगरी, अनूप कौल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें