राजा का तालाब (कांगड़ा)। सिद्धपुरघाड़ में आयोजित पर्यावरण संरक्षक संस्था खंड जवाली की विशेष बैठक में चंबा विभाग इकाई के संयोजक सुलक्षण शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात की। इस बैठक में रणवीर सिंह ने लोगों के सहयोग से 170 स्टील की थालियां पर्यावरण संरक्षण इकाई के संयोजक को सौंपी।
इन थालियों को इलाहाबाद कुंभ मेले में भेजा जाएगा, जहां वे श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन वितरण में उपयोग की जाएंगी। सुलक्षण शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए यह स्टील की थालियां भेजी जा रही हैं। बैठक में हरबंस लाल शर्मा, स्वर्ण गुलेरिया, परमजीत मनकोटिया, रणवीर सिंह और कुलभूषण डोगरा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद