फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जल शक्ति मंडल नूरपुर में भरे जाएंगे 17 पद

Thu, 15 Aug 2024 03:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग के जल शक्ति मंडल नूरपुर में विभिन्न वर्गों से संबंधित 17 पद भरे जाएंगे। इनमें पैरा पंप ऑपरेटर के छह पद, पैरा फिटर के तीन पद और मल्टीपर्पज वर्कर के आठ पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त शाम 5 बजे तक अपने आवेदन विभागीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद बलोरिया ने बताया कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र अनिवार्य है। मल्टीपर्पज वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि देरी से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें