धर्मशाला। जिले में बुधवार को कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिला भर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1249 पहुंच गई है। बुधवार को कोरोना के ज्यादा मामले आने के कारण धर्मशाला विस क्षेत्र के मैकलोडगंज वार्ड और मसरेड़ गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
मैक्लोडगंज के कुछ हिस्से में अब नई पाबंदियां लगा दी गई हैं। मैकलोडगंज के कुछ बौद्ध मठों और और स्नो लाइन रेस्तरां में ज्यादा मामले सामने आए हैं। कंटेनमेंट जोन घोषित के कारण अब मैकलोडगंज में बंदिशें लागू रहेंगी। मैकलोडगंज के डोलमा चौक से लेकर मुख्य बाजार तक का एरिया 15 दिसंबर तक सील रहेगा। यानी इस एरिया में बाजार पूरी तरह 15 दिसंबर तक बंद रहेगा।
बुधवार को एक डॉक्टर, एसपी दफ्तर का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ जिला कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि दाड़ी के 42 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के भरमात के 77 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह सरूठ के 63 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर बाग की 63 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय बच्ची, दौलतपुर का 36 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के परोल की 58 वर्षीय महिला, पालमपुर के स्नो व्यू लाइन की 34 वर्षीय महिला, लंबागांव की 27 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर संघोल का 57 वर्षीय व्यक्ति, मूंगल का 46 वर्षीय, 42 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 59 वर्षीय महिला, दाड़ी के 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन सकोह की 43 वर्षीय महिला, रामनगर धर्मशाला की 23 वर्षीय युवती और एसपी ऑफिस धर्मशाला के 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसबीआई कांगड़ा के 59 वर्षीय व्यक्ति, जमानाबाद की 60 वर्षीय महिला, वार्ड 5 कांगड़ा की 25 वर्षीय युवती, धर्मशाला का 34 और 40 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के ठारू के 60 वर्षीय व्यक्ति, थुरल की 56 वर्षीय महिला, लंबागांव की 58 वर्षीय महिला, शाहपुर के लदवाड़ा के 77 वर्षीय व्यक्ति, टांडा अस्पताल के 75 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ा हमीरपुर के 83 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के अंब के बाड़ी की 58 वर्षीय महिला, फतेहपुर के बनाल की 32 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। फतेहपुर की 28 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के जाच्छ की 29 वर्षीय व्यक्ति, निजी अस्पताल का 27 वर्षीय युवक, पपरोला का 28 वर्षीय युवक, बैजनाथ की 38 वर्षीय महिला तथा हरिपुर के बासा की 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। तहसील जयसिंहपुर की 80 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के 62 वर्षीय व्यक्ति, थुरल के हीव गांव की 56 वर्षीय महिला, मैक्लोडगंज वार्ड 3 की 43 वर्षीय महिला, शाहपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज के 40 वर्षीय व्यक्ति, जोगीवाड़ा रोड़ मैक्लोडगंज के 77 वर्षीय व्यक्ति, 69 वर्षीय महिला, मैक्लोडगंज के 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुए हैं।
देहरा की 19 वर्षीय युवती, घियाणा खुर्द धर्मशाला के दो लोग, कांगड़ा के इच्छी के 32 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह सुन्ही की 27 वर्षीय युवती, रिहालपुरा की 45 वर्षीय महिला, इंदौरा की 11 साल की लड़की व 65 वर्षीय महिला, इंदौरा की 21 वर्षीय युवती, एडब्ल्यूसी इंदौरा की 55 और 44 वर्षीय महिला, एडब्ल्यूसी सनौर इंदौरा की 43 वर्षीय महिला, एडब्ल्यूसी पनियाला इंदौरा 49 वर्षीय महिला, मोहटली इंदौरा की 21 वर्षीय युवती, पुलिस लाइन धर्मशाला की 30 वर्षीय महिला, शाहपुर की 22 वर्षीय युवती व 20 वर्षीय युवक, भनाला शाहपुर का 20 वर्षीय युवक, चड़ी शाहपुर के 69 वर्षीय व्यक्ति, डढंब शाहपुर का 17 वर्षीय युवक, मैक्लोडगंज के निजी कैफे की 26 वर्षीय युवती, एक बौद्ध मठ के 32 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज के 41 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज के एक रेस्टोरेंट के 34, 55 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवक, मैक्लोडगंज स्थित एक बौद्ध मठ 31, 38 व 55 वर्षीय व्यक्ति, गगल के 30 वर्षीय व्यक्ति, टांडा कांगड़ा की 43 व 44 वर्षीय महिलाएं, सेराथाना नगरोटा बगवां की 60 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कॉलेज के 28 वर्षीय युवक और एमएच योल की 87 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा कांगड़ा के निजी अस्पताल की 30 वर्षीय महिला, हडवाल धमेटा की 23 वर्षीय युवती, सहवां शाहपुर की 70 वर्षीय महिला, जलाड़ी कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला, लाहड़ जयसिंहपुर की 75 वर्षीय महिला, 32 मील तहसील ज्वाली के 52 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति, सकोह धर्मशाला के 30 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन सकोह के 25 वर्षीय युवक, भटियाड़ा कांगड़ा की 21 वर्षीय युवती, भुलेरा सिहुंता चंबा के 45 वर्षीय व्यक्ति, भरनोली छत्तड़ी की 67 वर्षीय महिला, धर्मशाला के 24 वर्षीय युवक, लिल्ली नगरोटा बगवां के 52 वर्षीय व्यक्ति, बीरता घुरकड़ी के 25 वर्षीय युवक, कांगड़ा के निजी अस्पताल की 36 वर्षीय महिला, बीरता कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति, जोगिंद्रनगर जिला मंडी के 44 वर्षीय व्यक्ति व 55 वर्षीय महिला, योल कैंट नरवाणा के 52 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज के 28 वर्षीय युवक, रेलवे स्टेशन छोटी हलेड़ के 29 वर्षीय युवक, टाहलियां
तहसील ज्वाली के 34 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 73 वर्षीय व्यक्ति, सलियाना पालमपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति और टांडा मेडिकल कॉलेज की 27 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बुधवार को 128 कोरोना के मरीज स्वस्थ हुए हैं।