फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके जमीन उसके नाम पर एफआईआर करेगी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन जिसके नाम होगी, उसके खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन

मैक्लोडगंज पेड़ कटान मामला : दो होटल के बीच खाली भूमि की होगी निशानदेही
मैक्लोडगंज वार्ड में कटे हैं आठ छोटे और चार बड़े पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के मैक्लोडगंज वार्ड में खाली भूमि पर कटे पेड़ों की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में दो होटलों के बीच खाली भूमि पर हुआ कटान किसी का निजी लग रहा है। रविवार को वन विभाग और नगर निगम की टीमों ने मौके पर जाकर मुआयना किया। वन विभाग ने कटे पेड़ों के ठूंठों पर नंबर डाले हैं। वहीं, नगर निगम ने खाली भूमि की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग से आग्रह किया है। जांच में चार बड़े और आठ छोटे पेड़ बिना अनुमति काटे गए हैं। उधर, डीएफओ धर्मशाला डॉ संजीव कुमार ने कहा कि कटे पेड़ों के ठूंठों पर नंबर डाले गए हैं। आगे की जांच नगर निगम कर रही है। वहीं, नगर निगम धर्मशाला के ट्री ऑफिसर नरेश कुमार ने कहा कि चार तृतीय श्रेणी और आठ पांचवीं श्रेणी के पेड़ कटाने का मामला सामने आया है। खाली भूमि की जल्द निशानदेही की जाएगी। जिसके नाम पर जमीन होगी, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें