70 के ‘लाल’ का दंगल का कमाल
सिद्ध बाबा कपिल मुनि छिंज मेले में बुजुर्गों की माली रही आकर्षण का मुख्य केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। तीन दिवसीय सिद्ध बाबा कपिल मुनि छिंज मेले के दूसरे दिन सुनील राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले के दूसरे दिन बुजुर्गों की माली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। मेले में 70 साल के बुजुर्ग लाल चंद और बलवंत सिंह के बीच माली हुई। इसमें लाल चंद विजेता और बलवंत सिंह उपवजेता रहे। वहीं छोटी माली में सकोह का पंकज विजेता और गंदड़ का रोहित उपविजेता रहा। मेला कमेटी के प्रधान एवं बंदाहू पंचायत के उपप्रधान यशपाल ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का रविवार को समापन होगा। समापन समारोह में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता पहलवानों को सम्मानित करेंगे। बड़ी माली के विजेता को 5100 और उपविजेता को 4100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर सुखदेव कटोच, पृथ्वीराज, विचित्र सिंह, लालमन, वनीत, भारती, शमशेर सिंह, सुकीन सिंह, रविंद्र चौहान और कमलेश आदि मौजूद रहे।