साढ़े तीन घंटे बाद हुआ राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का शुुुुभारंभ
चार बजे प्रस्तावित था मेले का शुभारंभ कार्यक्रम
महिला मंडल और स्कूलों की छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने नगाड़े की थाप एवं दीप प्रज्वलित कर शनिवार देर सायं साढ़े सात बजे किया। मुख्यातिथि संदीप कुमार को मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम देहरा धनवीर सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। मेले का शुभारंभ कार्यक्रम चार बजे प्रस्तावित था, लेकिन उपायुक्त के न आने के कारण देरी से हुआ। उपायुक्त ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति एवं एकता के प्रतीक हैं। मेलों से आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बल मिलता है। वहीं उन्होंने कालेश्वर महादेव की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस स्थल को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान कई महिला मंडल व विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम देहरा धनवीर सिंह ठाकुर, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रक्कड़ राजीव ठाकुर, नायब तहसीलदार रक्कड़ सतीश कुमार, नायब तहसीलदार परागपुर शिवकुमार, बीडीओ परागपुर प्रकाश चंद, सहायक अभियंता (विद्युत) परागपुर मंजीत सिंह, सहायक अभियंता (जनस्वास्थ्य) सुनहेत संजीव राणा, सहायक अभियंता (लोनिवि) राजन अग्रवाल, कानूनगो मदन लाल, थानाधिकारी(रक्कड़) सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।