फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवीन ने रेहलु में नवाजे स्कूल के मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने रेहलु स्कूल में नवाजे मेधावी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने रावमापा रेहलु में वार्षिक समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलड़ी सड़क को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग से एनओसी शीघ्र मिल जाएगी। शहरी विकास मंत्री ने स्कूल की चारदीवारी के लिए 2.50 लाख, मंच के लिए 1.50 लाख और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आठ हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, शहरी विकास मंत्री ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं नीतू, कविता, तनु, प्रियंका, अर्चना कटोच, नितिका, स्काउट एंड गाइड में पल्लवी, अजय ठाकुर, खेलों में कविता, बनिता, पलक, प्रतिभा, इंदु, कनिका, साक्षी, शिवम, अमनदीप, एनएसएस में पलक, रोहित, एनसीसी में ईशा, सचित, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्या डोगरा और अनिकेत को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें