फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी स्किड होने से पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी स्किड होने से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन

देहरा-नगरोटा सूरियां सड़क पर हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। देहरा-नगरोटा सूरियां सड़क पर स्कूटी स्किड होने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक पति को मामूली चोटें आई हैं। यह दंपती नगरोटा सूरियां का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार विवेक शर्मा (49) अपनी पत्नी किरण शर्मा (45) के साथ स्कूटी पर ज्वाली की तरफ जा रहा था कि घाड़जरोट के पास स्कूटी अचानक स्किड होकर गिर गई। इसके चलते किरण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक शर्मा ज्योतिषी का काम करता है, जबकि मृतक किरण गृहिणी थीं। उनके दो लड़के हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उधर, थाना ज्वाली के एसएचओ नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें