ज्वालामुखी मंदिर में लगेगी पीतल की ग्रिल और संगीतमय फव्वारा
सब हेड
2019 में ज्वालामुखी मंदिर पर खर्च होगा 18 करोड़, नई सराय भी बनेगी
क्रासर
और भव्य रूप में दिखेगा इस साल मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में इस साल 18 करोड़ रुपये मंदिर के जीर्णोद्धार और रखरखाव आदि पर खर्च होंगे। इनमें 5.68 करोड़ रुपये मंदिर में विकासात्मक कार्यों पर खर्चे जाएंगे, वहीं एक करोड़ रुपये से सराय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पीतल की ग्रिल और संगीतमय फव्वारा भी मंदिर को भव्य रूप देगा।
यह फैसला सहायक मंदिर आयुक्त ज्वालामुखी राकेश शर्मा, मंदिर अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा व विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रशासन की बैठक में लिया गया। वहीं बैठक में मंदिर की आय-व्यय का ब्योरा भी पेश किया गया। बैठक में सहायक मंदिर अधिकारी एके गुलेरी, मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा, कृष्णस्वरूप, शशि चौधरी, शैलेश शर्मा, लिपिक कमल ठाकुर, बलदेव सिंह, मनोहर लाल, कर्मचारी सुपरवाइजर रविदत्त भारद्वाज व समस्त सरकारी एवं गैरसरकारी मंदिर न्यास सदस्य मौजूद रहे।
ये होंगे विकास कार्य
मंदिर न्यास ने भैरव मंदिर पर 50 लाख, टेढ़ा मंदिर में पानी के टैंक व पाइप पर 12 लाख, नाले के चैनलाइज पर 10 लाख, मंदिर में पीतल की ग्रिल के लिए 10 लाख, पेंटिंग व डिस्टेंपर पर 10 लाख, संगीतमय फव्वारे पर 10 लाख, डंगे पर 5 लाख, फ्लाई ओवर परिक्रमा पर 10 लाख, संस्कृत कॉलेज की ग्रिल पर 3 लाख, टेढ़ा मंदिर के जीर्णोद्धार पर 25 लाख, अकबर नहर के जीर्णोद्धार पर 10 लाख, मंदिर का मार्बल बदलने पर 10 लाख, मंदिर की चहारदीवारी पर 20 लाख, सराय पर 1 करोड़, सोलर सिस्टम के लिए 25 लाख, मातृ सदन की मरम्मत पर 28 लाख, सूरजकुंड व गायत्री मंदिर पर 10 लाख, क्लॉक रूम पर 8 लाख, गौरी कुंड पर 15 लाख व मंदिर के अन्य कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान लगाया गया है।
यहां से होगी आय
मंदिर न्यास को 2019 में श्रद्धालुओं के दान और लंगर भवन से आय होगी। इसके अलावा दुकानों के किराए से 3 लाख, मुंडन संस्कार से 1 लाख 71 हजार, मातृ सदन से 6 लाख और अन्य स्तोत्रों से 2 करोड़ 66 लाख अनुमानित प्राप्त होंगे।
यहां खर्च होगा धन
मंदिर न्यास बारीदार हिस्से पर 3 करोड़, कर्मचारी वेतन भत्ते पर 4 करोड़ 40 लाख, सरकारी कर्मचारी वेतन पर 20 लाख, होमगार्ड वेतन पर 60 लाख, सिक्योरिटी गार्ड वेतन पर 30 लाख, बिजली-पानी बिल 18 लाख, नवरात्र उत्सव पर 30 लाख, दान, राहत कोष, रेड क्रॉस, गो संरक्षण व संचालन पर 12.38 करोड़ खर्च होंगे।