फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगा त्रिगर्त उत्सव, कपूर करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिगर्त उत्सव आज से, कपूर करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

धर्मशाला। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कांगड़ा घाटी की कला, संस्कृति एवं इतिहास के विविध पहलुओं से लोगों को रूबरू करवाने के लिए कांगड़ा जिला में बहु प्रतीक्षित त्रिगर्त उत्सव पहली नवंबर से आरंभ होगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और कांगड़ा जिला प्रशासन के संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे महीने भर चलने वाले इस उत्सव में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर पहली नवंबर को गगल एयरपोर्ट से त्रिगर्त समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस मौके वे एयरपोर्ट पर कांगड़ा पेंटिंग्स की प्रदर्शनी और कार्यशाला एवं भारत तिब्बत मैत्री नृत्य नाटिका के कार्यक्रमों का शुभारंभ एवं अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें