फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकोह की दो कूहलें बंद, नहीं हो रही सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सकोह की दो कूहलें बंद, नहीं हो रही सिंचाई
विज्ञापन

किसानों ने डीसी कांगड़ा को ज्ञापन सौंप बताई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम के वार्ड नंबर नौ सकोह में हजारों कनाल भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। इसका कारण भूमि की सिंचाई करने वाली दोनों कूहलें बंद होना है। कूहलों में पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसान अपने खेतों में सब्जियों सहित गेहूं की बिजाई करने में असमर्थ हैं। वहीं, इस संदर्भ में नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-9 सकोह से लोगों ने पार्षद सुषमा कुमारी की अगुवाई में डीसी कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुंदुी कूहल और चरान खड्ड से निकलने वाली दोनों कूहलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, जहां बरसात के कारण दोनों कूहलें बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि खनियारा की मांझी खड्ड से निकलने वाली दुंदी कूहल का निर्माण कार्य लटका हुआ है। उन्होंने इस कार्य को जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें