फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सत्र में कानून-ट्रैफिक चाहिए चुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने धर्मशाला में 9 जनवरी सेे आरंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर तपोवन में जिला प्रशासन के साथ बैठक की।
बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था इत्यादि सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई ।
विज्ञापन

वर्मा ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ।
विधानसभा सचिव ने सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध करने को कहा। उन्होंने विधान सभा सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम रखने के लिए कहा। सुंदर सिंह वर्मा ने सभी विभागों को विधानसभा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के एंट्री पास समय पर बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ड्यूटी में तैनात कर्मियों के आधार नंबरों के साथ नामों की सूची विधानसभा कार्यालय शिमला को अविलंब उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, एसडीएम श्रवण मांटा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें