राजा का तालाब (कांगड़ा)। आगामी नौ दिसंबर को रैहन में लगने वाले ट्रेड फेयर मेले को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया है। दुकानदारों मुन्ना ,मोहित, राघव, किशोरी, विजय, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, अरुण, मिंटू, सुल्तान, संजीवन, रिंकू, कालू, लक्की, मोनू, धीरज, बिट्टू और विजय ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि रैहन स्टेडियम में नौ दिसंबर से लगने वाले ट्रेड फेयर मेले का आयोजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से स्थायी कारोबारियों का काम प्रभावित होता है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठना पड़ता है। सभी दुकानदारों ने स्थानीय पंचायत प्रधान और एसडीएम फतेहपुर से अपील करते हुए कहा कि इस ट्रेड फेयर मेले को रैहन स्टेडियम में न लगने दिया जाए।